किलाबंदी चेकिंग में रेलवे ने वसूला 1.75 लाख जुर्माना
झांसी, जून 8 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में सोमवार को मंडल के महोबा रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें 268 बे-टिकट पड़े गए। उनसे पौने दो लाख के करीब जुर्माना वसूला गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में स्वच्छता बनाए रखना, यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना था। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई। सघन जांच व्यवस्था के चलते बिना टिकट एक भी व्यक्ति स्टेशन परिसर में प्रवेश अथवा निकास नहीं कर सका। इस कार्रवाई से बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.