किलाघाट को मां गंगा के दर्शन करने को खोला जाए
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- फर्रुखाबाद। गंगा स्वयं सेवकों ने किलाघाट को मां गंगा के दर्शन के लिए खोले जाने की मांग की है। इसको लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र दिया गया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि किलाघाट पर भोलेनाथ का पौराणिक मंदिर है। पूर्व में आश्वस्त किया गया था कि किलाघाट में सौंदर्यीकरण के बाद नियमित रूप से श्रद्धालुओं के लिए खोला जायेगा। मगर यह श्रद्धालुओं के लिए बंद चल रहा है। इससे गंगा भक्तों में रोष है। इस दौरान शिवकुमार, सदन यादव, आशीष मिश्रा, कुलदीप माथुर, वीरेंद्र सिंह राठौर, अनुज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.