नैनीताल, अप्रैल 10 -- फॉलोअप - पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं खुला राज, अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार- मौके से आधी भरी जहर की शीशी बरामद, आत्महत्या या कुछ औरनैनीताल, संवाददाता। किलबरी वन क्षेत्र में संदिग्ध हालात में मिले वन कर्मी दयाल सिंह की मौत का मामला गहराता जा रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन मौत के कारणों पर अभी स्पष्टता नहीं है। मौके से मिली जहर की आधी भरी शीशी ने मामले को उलझा दिया है। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है लेकिन दूसरे पहलुओं को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार दयाल सिंह पांच अप्रैल से लापता थे। वह किलबरी वन विश्राम भवन में चौकीदार थे। कई दिनों की तलाश के बाद उनका शव गुरुवार को गधेरे में मिला था। मल्लीताल पुलिस और फॉरेंसिक टीम के मौके से जुटाए साक्ष्यों को जांच के लिए भे...