किलपुरा रेंज से पहुंचाए गए थे लकड़ी की टाल में सागौन के गिल्टे
हल्द्वानी, जून 23 -- हल्द्वानी। टनकपुर में एक लकड़ी की टाल से 63 सागौन के गिल्टे (लट्ठे) बरामद होने के मामले में वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त ने डीएफओ के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच शुरू करवा दी है। ये सभी गिल्टे वन निगम की लॉट के हैं, जिन्हें निगम कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से टाल मालिक को बेचा गया था। 15 जून को डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने टनकपुर के एक टाल में छापेमारी की। टीम ने टाल का कोना-कोना खंगाला, लेकिन शुरू में कुछ नहीं मिला। संदेह होने पर टीम ने लोहे की रॉड से जमीन की गहराई से जांच की। शक पुष्ट होने के बाद जेसीबी मशीन से खुदाई करवाई गई, जिसमें जमीन के अंदर छिपाए गए 63 सागौन के गिल्टे बरामद हुए। मामले में टाल मालिक जगदीश चंद्र तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.