रुद्रपुर, मई 27 -- खटीमा, संवाददाता। किलपुरा रेंज में हाथियों की गणना के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। एसडीओ संचिता वर्मा के निर्देश पर रेंजर मनोज कुमार पांडे के नेतृत्व में वन विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्वे कार्य कर रही हैं। यह अभियान 26 से 30 मई 2026 तक चलाया जाएगा। वन विभाग की ओर से अभियान में नौ बीटों को शामिल किया गया है। गणना कार्य के लिए एक वन बीट अधिकारी और तीन वन दरोगाओं की टीम तैनात की गई है। सर्वे प्रतिदिन दो पालियों में किया जा रहा है। पहली पाली सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक तथा दूसरी पाली शाम 3:30 बजे से 6:30 बजे तक निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- किलपुरा रेंज में 26 से 30 मई तक हाथी गणना अभियान शुरू वन कर्मी जंगल क्षेत्रों में जाकर हाथियों की संख्या, गतिविधियों और उनके आवासीय क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वन दर...