पूर्णिया, मार्च 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।किलकारी बिहार बाल भवन में 18 से 27 फरवरी तक चल रहे 10 दिवसीय सिक्की कला कार्यशाला संपन्न हो गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों को बिहार की समृद्ध पारंपरिक लोक कला सिक्की से जोड़ना एवं उनमें रचनात्मक कौशल का विकास करना था। कार्यशाला में विशेषज्ञ के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कृत सुनीता देवी एवं चन्द्र कुमार ठाकुर मधुबनी (बिहार) से आए थे। साथ ही साथ किलकारी पूर्णिया की हस्तकला प्रशिक्षिका सुमिता ने मिलकर बच्चों को सिक्की कला का इतिहास, महत्व, उपयोगिता तथा इसके निर्माण की विधियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सिक्की घास की पहचान, उसे तैयार करने की प्रक्रिया तथा विभिन्न डिज़ाइन बनाने की तकनीक सिखाई गई। इस कार्यशाला में कुल 112 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 69 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.