पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। किलकारी पूर्णिया में एक नई गतिविधि शुरू की गई। इसके अंतर्गत प्रति माह के प्रथम रविवार को किलकारी परिसर में एक मासिक शाम की गोष्ठी होगी। यह एक खुला मंच होगा जहां पूर्णिया के स्थापित एवं नवोदित कलाकारों एवं कवियों के लिए प्रदर्शनी का अवसर होगा। गोष्ठी का शुभारंभ समर कैंप में आए अतिथि विशेषज्ञ कलाकारों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कोलकाता के राष्ट्रीय स्तरीय शास्त्रीय संगीतकार पलाश कुड़ी द्वारा प्रस्तुति दी गई। जिले के कलाकारों में सत्यप्रिय दत्त, जयदीप मुखर्जी, सुषमा झा, स्वरूप दास, इंद्रकांत झा, मुकेश झा, लवली कुमारी, मो.जहान, अमरनाथ झा,सोनी कुमारी और किलकारी के छात्रों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। इस कार्यक्रम का श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.