पूर्णिया, मई 28 -- पूर्णिया। किलकारी बाल भवन पूर्णिया में समर कैंप 1 से 22 जून तक चलेगा। समर कैंप पूरी तरह से नि:शुल्क है। समर कैंप में भाग लेने के लिए निःशुल्क रजिस्ट्रेशन है। यहां विभिन्न प्रकार के विधा में अलग-अलग प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। साथ ही बच्चों के मनोरंजन हेतु समर कैंप के दौरान प्रतिदिन एक विलुप्त मज़ेदार फन गेम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उदघाटन 1 जून को होगा। कार्यशाला 2 से 21 जून तक चलेगा। समापन 22 जून को होगा। इसकी जानकारी किलकारी के प्रमंडलीय समन्वयक त्रिदीप शील ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.