छपरा, जून 21 -- फोटो 15: प्रेक्षागृह में 22 दिवसीय समर कैंप में नृत्य प्रस्तुत करते बाल कलाकार छपरा, एक संवाददाता। किलकारी बिहार बाल भवन सारण में आयोजित 22 दिवसीय समर कैंप का समापन रविवार को भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में हुआ। शुभारंभ एडीएम प्रमोद कुमार,कला एवं संस्कृति पदाधिकारी डॉ. विभा भारती, एपीओ राजेश कुमार, प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक मीरा कुमारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभवी सिन्हा, लेखा पदाधिकारी विष्णु कुमार एवं सीआरपी स्नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समर कैंप का महत्व मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में बच्चों ने 22 दिनों के प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों क...