मुंगेर, नवम्बर 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता । प्रमंडलीय किलकारी बाल भवन में रविवार की शाम बाल दिवस सह किलकारी के स्थापना दिवस पर बच्चों के बीच अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर किलकारी के बच्चों ने अपने हाथों से बनाई विभिन्न हस्तकला की प्रदर्शनी लगाई, जिसका अवलोकन अभिभावकों ने किया। मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी। किलकारी के बच्चों द्वारा महाभारत का मंचन भी किया गया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और महाभारत की प्रस्तुति ने वहां मौजूद अभिभावकों का मन मोह लिया। बाल दिवस पर बच्चों के मनोरंजन के लिए जादूगर को बुलाया गया था। जादूगर अमन कुमार ने बच्चों के बीच अपनी जादुई कला की प्रस्तुति प्रस्तुत कर बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में किलकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.