भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किलकारी एक एनजीओ द्वारा बुधवार को संयुक्त रूप से 'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के अंतर्गत पर्यावरण-संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीत विधा के बच्चों द्वारा मधुर प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद नाटक विधा के बच्चों ने प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें प्रकृति से जोड़ना था। कार्यक्रम के दौरान सभी विधाओं के बच्चों ने संयुक्त रूप से उत्साहपूर्वक बाल भवन परिसर में 50 नीम के पौधे लगाये। यह भी पढ़ें- किलकारी के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश साथ ही, इस अवसर पर बाल भवन परिसर को प्लास्टिक मुक्त कैंपस घोषित किया ...