भागलपुर, मई 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददताा। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किलकारी बिहार बाल भवन के दो विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर युवा कलाकार छात्रवृत्ति योजना के लिए चुना गया है। इसमें देव कृष्ण कुमार एवं जेबा परवीन शामिल हैं। इस सफलता से किलकारी परिवार, अभिभावकों तथा भागलपुर जिले में खुशी का माहौल है। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक साहिल राज ने बताया कि देव कृष्ण कुमार का चयन चित्रकला विधा में एवं जेबा का चयन लोक चित्रकला विधा में हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों बच्चों ने निरंतर अभ्यास, मेहनत और अपनी रचनात्मक प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। यह भी पढ़ें- रामनगर की चित्रा को लोकगीतों के प्रशिक्षण के लिए छात्रवृत्ति मिलेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...