किलकारी के तीन बच्चों को मिलेगा सीसीआरटी स्कॉलरशिप
भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर स्थित किलकारी बिहार बाल भवन, कंपनीबाग के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। सांस्कृतिक स्तोत्र एवं प्रशिक्षण केंद्र (सीसीआरटी), नई दिल्ली द्वारा तीन बच्चों का चयन प्रतिष्ठित छात्रवृति के लिए किया गया है। चयनित प्रतिभाओं में नाटक विधा में शिवम कुमार, लोक संगीत में वैष्णवी कुमारी तथा हस्तकला में ज्योति कुमारी शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि संस्थान के समर्पित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन का भी परिचायक है।प्रमंडल संसाधन सेवी जितेंद्र कुमार झा ने बताया कि जनवरी माह में पटना बाल भवन में सीसीआरटी द्वारा साक्षात्कार एवं परीक्षा का आयोजन किया गया था, जिसमें भागलपुर बाल भवन के विभिन्न विधाओं के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के पश्चात तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.