नई दिल्ली, जनवरी 12 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। डीयू के किरोड़ीमल कॉलेज में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और ईमानदारी, साहस तथा सेवा के मूल्यों को अपनाने की सलाह दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के जीवन और आदर्शों को स्मरण किया गया तथा युवाओं के सशक्तिकरण, चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े उनके संदेश पर प्रकाश डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...