चाईबासा, जुलाई 1 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू के शहरी क्षेत्र स्थित किरीबुरू-हिलटॉप मुख्य मार्ग पर पुराने मैगजीन घर के समीप जंगल में एक जंगली हाथी के डेरा डालने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले सेल कर्मियों और आम नागरिकों में भय व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात हाथी अचानक सड़क पार करते हुए सेल की मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में पहुंच गया। रात करीब 11 बजे हाथी के पहुंचते ही वहां कार्यरत कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और सभी अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। यह भी पढ़ें- किरीबुरू में जंगली हाथी की दस्तक से दहशत, ड्रोन से निगरानी में जुटा वन विभागस्थिति की प्रतिक्रिया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी कुछ देर तक खदान क्षेत्र में घूमता रहा और बाद में जंगल की ओर लौट गय...