चाईबासा, अगस्त 4 -- गुवा। आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय सागु सामड की 91वीं जयंती सोमवार देर शाम को आदिवासी कल्याण केंद्र परिसर, किरीबुरू में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुलमी में विश्व आदिवासी दिवस नौ को मनाया जाएगाकार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज युवा महासभा, आदिवासी कल्याण केंद्र किरीबुरू, मेघाहातुबुरू प्रॉस्पेक्टिंग तथा आदिवासी हो समाज महिला महासभा के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. सागु सामड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।स्व. सागु सामड का योगदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपी लागुरी ने स्व. सागु सामड के जीवन और योगदान पर प्रकाश ...