चाईबासा, अप्रैल 12 -- गुवा । सेल के किरीबुरू आयरन ओर माइंस द्वारा रविवार को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत एक भव्य मिनी साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश देने वाला जन-जागरूकता अभियान बनकर उभरा। सुबह की ताजगी और पहाड़ों की हरियाली के बीच सैकड़ों साइकिलों की गूंज ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। इस कार्यक्रम में सेल कर्मचारियों से लेकर स्कूली बच्चों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे किरीबुरू फुटबॉल मैदान से हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धीरेन्द्र मिश्रा (सीजीएम, एचआर, झारखंड खान समूह), राम सिंह (महाप्रबंधक, किरीबुरू), नवीन कुमार सोनकुश्रे (महाप्रबंधक, झारखंड खान समूह) और अमित कुमार विश्वास (म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.