चाईबासा, मई 4 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू के प्रॉस्पेक्टिंग चौक पर रविवार की सुबह नशे में धूत एक मोटरसाइकिल चालक ने एक किशोरी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, किरीबुरू टाउनशिप निवासी संदीप दयाल नशे की हालत में बाइक चला रहा था। इसी दौरान उसने प्रॉस्पेक्टिंग निवासी शनि नाग (16 वर्ष) को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना देर किए अपनी गाड़ी से दोनों घायलों को सेल अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका। यह भी पढ़ें- बाइक और टोटो की टक्कर में चार जख्मी, एक रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...