किरीबुरू में जंगली हाथी की दस्तक से दहशत, ड्रोन से निगरानी में जुटा वन विभाग
चाईबासा, जून 30 -- गुवा। किरीबुरू के हिलटॉप मुख्य मार्ग पर पुराने मैगजीन घर के समीप जंगल में एक जंगली हाथी के डेरा डालने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 29 जून की रात हाथी सड़क पार कर सेल की मेघाहातुबुरु खदान के मैकेनिकल शॉवेल सेक्शन में पहुंच गया, जिससे वहां कार्यरत कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक खदान क्षेत्र में घूमने के बाद हाथी जंगल की ओर लौट गया। मंगलवार सुबह फिर हाथी के उसी इलाके में दिखने पर वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के कर्मी शंकर पांडेय ने बताया कि हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन ऑपरेटर को बुलाया गया है। ड्रोन से निगरानी कर उसे सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा। विभाग ने लोगों से हाथी के पास न जाने और उसे न छेड़ने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.