चाईबासा, अप्रैल 16 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य सड़क पर शांति स्थल के समीप एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना से जानमाल की हानि तो नहीं हुई, लेकिन यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार, तीखे मोड़ पर एक ट्रेलर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे वह सड़क के बीचों-बीच फंस गया। इससे मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। इस जाम का सबसे अधिक असर लंबी दूरी की बस सेवाओं पर पड़ा। किरीबुरू से टाटा और रांची जाने वाली बसें जहां रास्ते में ही फंस गईं, वहीं टाटा से किरीबुरू आने वाली बसों का परिचालन भी पूरी तरह ठप हो गया। यह भी पढ़ें- तीखे मोड़ पर ट्रेलर फंसा, मुख्य सड़क जाम - बसों का आवागमन बाधित सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया ...