चाईबासा, मार्च 15 -- गुवा। सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान में रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खदान में कार्यरत 100 टन क्षमता वाली कैटरपिलर-92 नंबर डंपर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में डंपर के ऑपरेटर बादल राज बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ऑपरेटर बादल राज को सीने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सेल के किरीबुरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ऑपरेटर बादल राज लोडेड डंरर को हिल-3 पहाड़ी से हॉपर की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान अचानक डंपर का इंजन बंद हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद सेल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.