चाईबासा, जनवरी 3 -- गुवा । 03/01/2026 शनिवार को राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के निर्देशानुसार डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ, किरीबुरु परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व श्री महेश्वर कुमार चौरसिया (सहायक कमाण्डेन्ट) ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना एवं उनके दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। इसमें ठंड से बचाव के लिए कंबल, आवास उपयोग हेतु टीन शीट, खेती के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री, छाता तथा महिलाओं के लिए रसोई के बर्तन जैसी आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.