चाईबासा, मार्च 8 -- गुवा । किरीबुरु पश्चिमी पंचायत भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरीबुरु पश्चिमी पंचायत की मुखिया पार्वती किडो थीं, जबकि मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लित गोलोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुखिया पार्वती किडो ने कहा कि आज की महिलाएं अब अबला नहीं रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.