चाईबासा, मार्च 9 -- गुवा। किरीबुरु पश्चिमी पंचायत भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरीबुरु पश्चिमी पंचायत की मुखिया पार्वती किडो, जबकि मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लित ग्लोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण का संकल्प भी लिया। अपने संबोधन में मुखिया पार्वती किडो ने कहा कि आज की महिलाएं अब अबला नहीं रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज में हो रहे अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.