नई दिल्ली, अगस्त 14 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता यूएई से डिपोर्ट कर भारत लाया गया वीरेन्द्र सिंह बैसोया किसी समय पिलंजी गांव में अपने मकान के किराये से परिवार का गुजारा करता था। लेकिन जल्दी रुपये कमाने के लिए पहले वह विदेशी सिगरेट की तस्करी में लगा और नशा तस्करों के गैंग का हिस्सा बन गया। कुछ ही वर्षों में उसने अपना ड्रग्स का कारोबार फैला लिया और खुद एक बड़े गैंग का सरगना बन गया। उसने इस धंधे में अपने 25 वर्षीय बेटे ऋषभ को भी शामिल कर रखा था। एनसीबी उसे भी प्रत्यर्पण कर भारत लाने में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोयाभगोड़ापन और गिरफ्तारी यह भी पढ़ें- कौन है भगोड़ा ड्रग किंगपिन विरेंद्र सिंह बसोया? UAE से लाया गया भारत; क्या बोले अमित शाह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...