किराये पर ली गई कार बेच दी, केस दर्ज
रांची, जुलाई 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। देवी मंडप सरोवरनगर निवासी पायल सिंह की कार किराये पर लेकर बेच दिया गया। मामले में पीड़िता ने बिहार के गयाजी जिला के मानपुर थाना क्षेत्र के बुनियादगंज सिद्धार्थपुरी कॉलोनी के शिशुपाल सिंह पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नामजद ने बलेनो कार को 30 हजार रुपये मासिक किराये पर ली थी। पांच माह तक किराया देने के बाद आरोपी ने पैसे देने बंद कर दिए। ढाई लाख रुपये बकाया होने पर फोन किया तो जवाब नहीं मिला। खोजबीन की तो पता चला कि कार को गयाजी में मां मंगला ओल्ड कार डीलर के संचालक को बेच दी गई है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किराये पर दिए गए ट्रैक्टर को बेंचने का आरोप, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- Gurgaon News: कंपनी की कार नहीं लौटाने पर मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.