देहरादून, अगस्त 16 -- वाहनों को किराये पर लगाने और कार बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर को राजपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी की। राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि बीते 13 मार्च को रायपुर निवासी अनिल कुमार ने राजपुर थाने केस दर्ज कराया। उनका आरोप था कि आदर्श वीर धवन ने उन्हें और उनके साथियों को वाहनों को आगे अच्छे किराये पर लगाने का भरोसा दिया। आरोपी उनके वाहन ले गया और विश्वास में लेकर करीब 45 लाख रुपये भी ठग लिए। वापस मांगने पर उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दूसरा मामला बीते 16 जुलाई को दर्ज किया गया। यातायात पुलिस के सिपाही देवकुश केस दर्ज कराया कि आदर्श ने अप...