पूर्णिया, अप्रैल 26 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में घर-मकान की तरह बैंक खाते भी किराये पर लगाए जा रहे हैं। साइबर पुलिस को ऐसे 49 बैंक खातों की जानकारी हाथ लगी है, जिसका उपयोग साइबर अपराध के लिए किया गया है। इसमें दर्जन भर से अधिक करंट बैंक खाते हैं। इन खातों में साइबर फ्रॉड के 25 करोड़ के आस-पास ट्रांजेक्शन किए गए हैं। पुलिस ने इन बैंक खातों के मामले में साइबर थाना में अब तक कुल नौ एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें कुल 41 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इन 41 लोगों में कसबा का रूपेश सालिया भी शामिल हैं। इसे पुलिस ने नवंबर महीने में जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी की राशि के खाते से लेनदेन में एफआईआर दर्ज इसके करंट अकाउंट में डिजिटल अरेस्ट के 10.50 करोड़ आए थे। इसके अलावा सदर थाना, रौटा, कसबा, डगरूआ, चंपानगर, भवनाीपुर, जानकीनग...