मुजफ्फरपुर, सितम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर शातिरों ने किराये पर मकान लेने का झांसा देकर काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया रोड निवासी सुरेंद्र नारायण मिश्रा के बैंक खाते से एक लाख 28 हजार रुपये उड़ा लिया। इस संबंध में उसने बुधवार को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने कहा है कि तीन सितंबर को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उसने किराये पर मकान लेने का झांसा दिया। किराये की राशि भेजने के लिए उससे बैंक खाता का विवरण मांगा। झांसे में आकर उसने बैंक खाता का विवरण भेज दिया। उसी दिन पहले 50 हजार व दूसरी बार में 64 हजार रुपया की अवैध तरीके से निकासी कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: क्रेडिट कार्ड के बहाने एपीके फाइल डाउनलोड कराई, खाते से 1.34 लाख गायब इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल प...