पीलीभीत, अप्रैल 17 -- किराये पर दिया गया ट्रैक्टर आरोपी युवक ने वापस नहीं किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। कोर्ट के आदेश पर थाना गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम कबीरगंज निवासी दलेर सिंह पुत्र संतोष सिंह ने न्यायालय के आदेश पर थाना गजरौला में बलवीन्द्र सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम कबीरगंज, थाना हजारा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमे कहा गया है कि वह ट्रैक्टर का पंजीकृत स्वामी है। उसने 30 मई 2023 को कृषि कार्य के लिए अपना ट्रैक्टर आरोपी को साढ़े तेरह हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...