किराये पर चलाने के लिए कार लेकर दंपती फरार
गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्वर्ण जयंतीपुरम में रहने वाली युवती को परिचित दंपति को किराये पर चलाने के लिए कार देना महंगा पड़ गया। आरोप है कि दंपती ने किराया नहीं दिया और कार लेकर फरार हो गया। डीसीपी सिटी से शिकायत के बाद मधुबन बापूधाम पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।स्वाति शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 16 अक्तूबर 2022 को नोएडा स्थित जीआईपी मॉल से पुरानी कार फाइनेंस कराकर खरीदी थी। लोन की मासिक किस्तें उनके खाते से कट रही हैं। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने एनडीआरएफ रोड स्थित बालाजी एनक्लेव में रहने वाले परिचित निशांत वार्ष्णेय और उसकी पत्नी प्रति वार्ष्णेय को अपनी कार किराए पर चलाने को दी थी। उनकी योजना यह थी कि कार के किराए से होने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.