नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। खजूरी खास इलाके में बीआर वाटिका के पास स्थित एक दुकान में घुसकर दुकानदार भाइयों को बंधक बनाकर मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराए के विवाद को लेकर मकानमालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया और दुकान में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये नकद लूटकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार पीड़ित पीयूष ने बताया कि उन्होंने यह दुकान कुलदीप से सात हजार रुपये मासिक किराए पर ली थी। फरवरी का किराया समय पर न देने पर कुलदीप नाराज था। तीन मार्च की दोपहर वह दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए किराए की मांग करने लगा। समझाने पर उसने हर्ष के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में उसका भाई प्रदीप और अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। इस दौरान पीयूष के आने पर आरोपियों ने उसे भी बहाने से दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.