पूर्णिया, जून 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवहन विभाग ने राज्य के भीतर चलने वाली बसों की संशोधित किराया तालिका जारी कर दी है। विभागीय अधिसूचना सोमवार से प्रभावी भी कर दी गई है। जिसके आलोक में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के कार्यालय में प्वाइंट टू प्वाइंट किराया निर्धारण का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन डीजल के दामों में हो रही लगातार वृद्धि से निजी बस ऑपरेटर उहापोह की स्थिति में है। प्रमंडलीय बस एसोसियेशन के कार्यकारी अध्यक्ष स्वराज सिंह ने बताया कि बसों के किराए में वृद्धि को लेकर अभी एसोसियेशन का निर्णय नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब तक डीजल के दामों में स्थिरता के कोई संकेत नहीं मिल जाते, तब तक विभागीय अधिसूचना के मुताबिक किराया में महज 10- 15 प्रतिशत की वृद्धि से कोई फायदा नहीं है। यह भी पढ़ें- मई खत्म होते ही जिले के सर...