किराये के विवाद में ऑटो चालक ने होमगार्ड को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 3 -- सैनी थाना क्षेत्र के गपपा मोड़ के समीप किराये के विवाद को लेकर ऑटो चालक ने एक होमगार्ड की पिटाई कर दी। मामले की शिकायत पर एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज थाना क्षेत्र के अहिरारा गांव का रामनाथ सरोज पुलिस विभाग में होमगार्ड के पर पर तैनात है। उसने बताया कि 31 जुलाई की दोपहर वह कोखराज थाने से डाक लेकर डीएसपी सिराथू के यहां जा रहा था। रास्ते में गपना मोड़ के समीप ऑटो चालक ने किराया मांगा तो 25 रुपया दे दिया। इस पर चालक 50 रुपये मांगने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। अन्य यात्रियों व स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। रविवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। सैनी थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय का कहना है कि ऑटो चालक अशोक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.