बिहारशरीफ, मार्च 10 -- हरनौत। शहर के शिवाजी नगर मोहल्ले में किराये के कमरे से हथियार के साथ किरायेदार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि चेरन गांव के अश्विनी पंडित को पकड़ा गया है। वह संदीप कुमार सिंह के मकान में किराये पर रहता था। बिस्तर के नीचे छिपाकर रखे गये देसी कट्टे को बरामद किया गया है। छापेमारी में नीरज कुमार, राजेश कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...