किराये के मकान से नकदी और जेवर चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संभल, मई 23 -- थाना क्षेत्र की अशोकनगर चौकी इलाके में किराये के मकान में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर मकान से गैस सिलेंडर, जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम भवानीपुर सिसरका थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं निवासी भीमसेन पुत्र वीर सिंह वर्तमान में अशोकनगर थाना बनियाठेर क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करता है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर उसके मकान का ताला तोड़कर घर में रखे सामान पर हाथ साफ कर गए। चोर घर से भारत गैस का सिलेंडर, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल तथा गुल्लक में रखे लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए और उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.