फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 2 -- फर्रुखाबाद। किराये के मकान में रह रही एक वृद्ध महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। घटना को देखते हुये पुलिस की टीम ने जांच पड़ताल की। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मऊदरवाजा थाने के कुइयांबूट गांव निवासी रामप्रसाद मिश्रा के घर पर बीते तीन माह से बढ़ेली गांव निवासी 58 वर्षीय मालती किराये पर रह रही थी। गुरुवार की सुबह 10 बजे के बाद मालती की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके मुंह से खून निकल रहा था। सुबह को उसकी बेटी रवीना किराये के मकान में मां के पास पहुंची तो मां की हालत को देखकर वह दंग रह गयी। उसने घटना की जानकारी आस पास के लोगों को दी। पुलिस तक खबर पहुंची। इस पर पुलिस की टीम ने जाकर जांच पड़ताल की। मालती रात में घर में अकेली थी। बेटी ने बताया कि मां के पेट में फोड़ा था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.