वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 1 -- UP News: यूपी के मुरादाबाद में किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर-7 में पुलिस टीम ने छापेमारी की। सीओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान एक मकान से दो युवतियां और छह युवकों को गिरफ्तार किया है। मौके से कई मोबाइल फोन समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद की हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार रात लाइनपार चौकी प्रभारी शिवम वशिष्ठ की टीम गश्त पर थी। तभी सूचना मिली कि बुद्धि विहार सेक्टर 7 में स्थित सिद्धार्थ के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। चौकी प्रभारी ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। जिसके बाद सीओ सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसएचओ मझोला रविंद्र कुमार, एसआई तेजपाल, महिला एसआई मोनिका चौधरी, एसआई शिवम व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.