मोतिहारी, फरवरी 26 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड में 325 आंगनबाड़ी केंद्र है। इनमें 11 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन है, जबकि 4 केंद्र सामुदायिक भवन या सरकारी स्कूल में संचालित होता है। शेष केंद्र का संचालन निजी व्यक्तियों के मकान में किराए पर संचालित होता है। जहां केंद्र के पास अपना भवन नहीं है वहां जमीन के अभाव में केंद्र नहीं बन पा रहा है। सरकारी जमीन की खोज की जा रही है लेकिन जमीन मिल नहीं पा रही है। जहां अपना भवन या सरकारी भवन नहीं है वहां किराए के मद में प्रति केंद्र प्रति माह डेढ़ हजार रुपये किराए के मद में दिया जाता है। ढाका प्रखंड में करीब 40 लाख रुपये प्रति माह केंद्र के किराए के रूप में सरकार का खर्च होता है। निजी मकान में कई ऐसे केंद्र है, जिनपर सुविधाओं की कमी है। कहीं बिजली नहीं है तो कहीं चापाकल नहीं है। सीडीपीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.