हरिद्वार, मार्च 10 -- ज्वालापुर क्षेत्र में किराये के कमरों का ताला तोड़कर कब्जा करने और विरोध करने पर धमकी दी गई है। पुलिस ने नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को भूपतवाला की पीपल वाली गली निवासी हरीशचंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी जमीन अहबाबनगर, अहमदपुर कड़च्छ ज्वालापुर में है। उन्होंने किराये पर देने के लिए वहां दस कमरे बनवाए हुए हैं। इनमें से दो कमरों में काफी समय से किरायेदार रह रहे थे। आरोप है कि 27 फरवरी की दोपहर में भूपेंद्र अपने 15-20 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों कमरों का ताला तोड़ किरायेदार का सामान बाहर फेंककर कब्जा कर लिया। सूचना पर जब मकान मालिक मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.