गंगापार, सितम्बर 6 -- क्षेत्र के चैनी का पुरवा गांव में पुलिस ने शनिवार को एक मकान के बंद कमरे से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। कमरे में करीब 282 किलोग्राम पटाखे 18 बोरियों में रखे मिले। इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी के मुताबिक पटाखों का भंडारण असुरक्षित और नियम विरुद्ध तरीके से किया गया था। मामले में अस्थायी आतिशबाजी लाइसेंसधारी अंसार अहमद उर्फ नाटे और कमरे के मकान मालिक जितेन्द्र कुमार पटेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के अनुसार छह सितंबर को लालगोपालगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि चैनी का पुरवा में मुख्य सड़क किनारे जितेन्द्र कुमार पटेल के मकान में किराये के कमरे में अंसार अहमद उर्फ नाटे ने बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हैं। सूचना पर प...