किराये के कमरे में मिला युवक का शव
बरेली, मई 31 -- पत्नी से विवाद के चलते सुभाषनगर में किराये पर रह रहा पीलीभीत का युवक अपने कमरे में ही मृत मिला। युवक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पीलीभीत में थाना जहानाबाद के गांव उमरसेना अटगा निवासी 34 वर्षीय शैलेंद्र सुभाषनगर में वाजपेयी ढाल के पास किराए पर रहता था और शुक्रवार शाम अपने कमरे में ही मृत मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और परिजन को सूचना दी। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद शैलेंद्र के भाई ममराज ने बताया कि वर्ष 2020 में उसकी शादी बहेड़ी के गांव छितौनी में रहने वाली राखी से हुई थी। यह भी पढ़ें- किराये के कमरे में मिला युवक का शव राखी शराब पीने का विरोध करती थी, जिसको लेकर अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.