पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। किराये के कमरे में फंदे से झूलता एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला के मायके वालों ने उसके पति समेत ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया एवं अन्य नामजदों की संलिप्तता की जांच शुरू कर दी है। घटना मरंगा थाना के ततमा टोला स्थित धांगड़ बस्ती में सोमवार देर शाम की है। मृतका की पहचान भागलपुर जिले के बिहपुर थानान्तर्गत झंडापुर निवासी अमित कुमार की पत्नी निशा कुमारी (27) के रूप में हुई है। अमित पेशे से एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेन्टेटिव हैं। वह अपनी पत्नी के साथ ततमा टोला में किराये के मकान में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही मृतका की बहन प्रियंका कुमारी पूर्णिया पहुंची और मरंगा थाना में केस दर्ज करवाया। जिसमें मृतका के पति अमित क...