एटा, मार्च 28 -- घर से लाखों के जेवरात चोरी करने वाला किरायेदार को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से लाखों के जेवरात बरामद हुए हैं। कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि अर्पित उर्फ गोपाल निवासी बापू विद्या मन्दिर पटियाली गेट ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि पांच मार्च को घरवालों के साथ मिलकर पूर्णागिरी, अन्य तीर्थ स्थलों पर घूमने गए थे। पीड़ित के मकान में दूसरी मंजिल पर स्वतन्त्र कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी सकरा अवागढ़ किरायेदार हैं। 11 मार्च को तीर्थस्थल से घर पर लौटे। अगले दिन पत्नी ने अलमारी खोली। उसमें जेवरात नहीं मिले। पीड़ित ने किरायेदार स्वतंत्र कुमार पर चोरी का शक जताया था।एसएचओ नगर प्रेमपाल सिंह, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण निगम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.