देहरादून, अप्रैल 9 -- देहरादून। किरायेदार से विवाद करने के लिए एक युवक धारदार हथियार लेकर मकान मालिक के घर में घुस गया। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग मकान मालिक विवाद में घबराकर गिर पड़े। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि शिवाजी मार्ग निवासी लाजवंती ने दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल की दोपहर करीब एक बजे किरायेदार मिथुन के कमरे में पड़ोसी राहुल घुस आया। जब लाजवंती के पति इतवारी ने राहुल को रोकने की कोशिश की तो वह गाली-गलौज करते हुए हथियार दिखाकर धमकाने लगा। लाजवंती के पति दिल के मरीज थे। धमकी और हथियार देखकर इतवारी घबराकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में झगड़े की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.