हरिद्वार, मई 3 -- नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह विशेष सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 मकान मालिकों के चालान किए गए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपर रोड, औद्योगिक क्षेत्र, इन्द्राबस्ती, निर्मला छावनी, खड़खड़ी और हरकी पैड़ी क्षेत्र में कुल 170 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान यह पाया गया कि 11 मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित मकान मालिकों के एक लाख दस हजार के चालान किए। वहीं, 16 व्यक्तियों पर 4,000 के नकद चालान भी किए गए। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- पुलिस वेरिफिकेशन नह...