लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- गोला गोकर्णनाथ। एक महिला ने मकान मालिक पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, आभूषण छीनने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसका भी उत्पीड़न किया। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र में एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह अपने पति और परिजनों के साथ भूतनाथ मंदिर के सामने स्थित एक मकान में किराये पर रह रही थी। मकान मालिक 15 जनवरी की रात उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। शोर सुनकर पति के पहुंचने पर उसकी भी पिटाई की गई। आरोप है कि मकान मालिक ने उसके चेहरे पर दांत से हमला किया, जिससे नाक में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। इसी दौरान सोने के टॉप्स भी छीन लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.