नोएडा, जून 7 -- रबूपुरा, संवाददाता। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में एक महिला मकान मालिक ने किरायेदार पर उनका घर कब्जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासन से मकान खाली करने की गुहार लगाई है। उधर, पुलिस किरायेदार को किए गए रेंट एग्रीमेंट में अभी दो महीने का समय शेष होने की बात कह रही है। गाजियाबाद स्थित इंदिरापुरम निवासी श्वेता सिंह के सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो के मुताबिक यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-19 स्थित गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में उनका एक घर है। उन्होंने अक्तूबर 2025 को 11 महीने के लिए दिल्ली निवासी एक महिला को घर किराये दिया था। आरोप है कि पिछले तीन महीने से वह घर का किराया नहीं दे रही हैं। घर खाली करने के लिए कहने पर किरायेदार ने मकान मालिक का फोन उठाना बंद कर दिया और बात करने को तैयार नहीं है।...