किरायेदार पर किया हमला, मृत समझकर सड़क पर फेंका
फरीदाबाद, मई 14 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। मच्छगर गांव में एक युवक पर उसके ही मकान मालिक द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत मकान मालिक ने पहले युवक से मारपीट की और बाद में लाठी, पेचकश, चाकू और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मृत समझकर सड़क पर फेंक दिया। घटना 3 मई की रात की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित सोनू कुमार निवासी तिरखा कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से कंपनी के कार्य के चलते गांव मच्छगर में रह रहा था। 3 मई 2026 की रात करीब 9:30 बजे जब वह काम से लौटकर गांव पहुंचा तो कमरे में बिजली नहीं थी। इस दौरान वह पास के ढाबे पर खाना लेने गया, जहां उसका मकान मालिक भोला किसी अन्य व्यक्ति से विवाद कर रहा था।सोनू के अनुसार, उसे देखते ही भोला ने उसे भी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.