बरेली, मई 9 -- किरायेदार तमंचा के साथ गिरफ्तार, मकान मालिक की मुश्किल बढ़ी बरेली, मुख्य संवाददाता। पुलिस से सत्यापन कराए बिना अपराधी को घर में किरायेदार बनाना मकान मालिक को भारी पड़ गया। किरायेदार को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस मकान मालिक पर भी कार्रवाई कर रही है।

किरायेदार की पहचान इज्जतनगर के गांव पीरबहोड़ा निवासी शकील उर्फ भूरे शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। कैंट पुलिस ने शनिवार को उसे नकटिया चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना कैंट में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

मकान मालिक की लापरवाही जांच में सामने आया कि शकील पिछले करीब चार महीने से ठिरिया निजावत खां के वार्ड नंबर आठ में राजू उर्फ मोहम्मद हनीफ के म...